भक्तामर स्त्रोत का पठन कर मंगलाचरण किया

टोंक|पुरानी टोंक में आदिनाथ शुभकामना परिवार की ओर से सोमवार को बसंत उत्सव मनाकर सरस्वती माता एवं जिनवाणी माता की पूजा की। संयोजक मधु लुहाडिय़ा ने बताया कि बसंतोत्सव के तहत फूलों से रंगोली बनाकर सरस्वती माता एवं जिनवाणी माता को आसन पर विराजमान किया। सरस्वती माता के चित्र का अनावरण कर मंगलाचरण प्रस्तुत किया। पीले परिधान पहनकर इंद्राणियों के रूप में सरस्वती माता एवं जिनवाणी माता की पूजा कर पुष्प समर्पित किए। महिलाओं ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर बसंत उत्सव मनाया। मंजू जैन ने माता सरस्वती का वेश बनाकर सजीव झांकी का चित्रण किया। संजू सोनी ने सरस्वती एवं जिनवाणी पूजा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धर्म के अनुसार सरस्वती माता विद्या की देवी है। जिनवाणी माता पथ प्रदर्शक है। जिनवाणी की ओर से प्रदत्त ज्ञान को मानव अपने जीवन में धारण करके जीवन का सर्वांगीण विकास कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *