श्री श्याम बाबा के बदले अंगवस्त्र लोगों ने फूलों से सजाया दरबार

भैरूंदा | शास्त्री कॉलोनी में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान श्री श्याम बाबा मंदिर समिति की तरफ से पुराने अंग वस्त्र लोगों को वितरित किए गए। बाबा क दरबार को पीले फूलों से सजाया गया था। श्री श्याम बाबा के दरबार में हजारों भक्त पहुंचे थे और श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान बाबा के पीतांबर वस्त्र भी बदले गए। श्री श्याम बाबा को नया अंग वस्त्र पहनाया गया। वहीं पुराने वस्त्र को श्याम भक्तों में बांट दिया गया। श्री श्याम बाबा का पंचामृत से स्नान करवाया गया। पीले फूलों से श्री श्याम बाबा का विशेष शृंगार किया गया। इसके लिए भक्त सुबह 5 बजे से ही श्री श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के द्वार वागा बदलने के बाद खोले गए। मंदिर आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती गई। इसके अलावा शाम को 7 बजे संगीतमय भजन-कीर्तन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *