तिलावद मैना| वसंत पंचमी पर ग्राम स्थित दुर्गा माता मंदिर गढ़ी पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार द्वारा काल वैदिक गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर गायत्री हवन किया गया। साथ स्कूलों में भी वसंत पंचमी पर्व मनाया गया, जिसमें विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई और बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया।


