वन विहार: छोटा भीम के बाद मादा तेंदुआ शावक की भी मौत

वन विहार में सोमवार को भी 6 माह की एक मादा तेंदुआ शावक की मौत हो गई। इसे 9 जनवरी को समरधा रेंज की गोल बीट से रेस्क्यू किया गया था। इससे पहले, रविवार की रात 8 वर्षीय बाघ छोटा भीम की मौत हुई थी। बताया गया है कि मादा तेंदुआ 9 जनवरी की दोपहर करीब 12:30 बजे कोलार रोड पर बेसुध मिली थी। इसकी गर्दन और कंधे पर गंभीर चोटें थीं। कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा था। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाने से सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शावक की मौत ट्रॉमेटिक शॉक से होना बताया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *