मप्र को रेल बजट में मिले 14,745 करोड़, 3572 किमी के ट्रैक पर लगेगा सेफ्टी ‘कवच’

रेल बजट में इस बार मध्य प्रदेश को 14,745 करोड़ रु. की राशि मिली है। यह पिछली सरकारों की तुलना में 23% अधिक है। इस राशि से नए रेलवे ट्रैक, पुराने ट्रैक के रिनुअल और यात्री सुविधाओं पर निवेश किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बताया कि पिछले 10 सालों में मप्र में 2,500 किमी ट्रैक बिछाया गया है। यह डेनमार्क जैसे देश के कुल रेल नेटवर्क से भी अधिक है। रेलवे मप्र में 1.08 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश में 100 प्रतिशत रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो गया है। ग्वालियर, खजुराहो, सतना, इंदौर, बीना और जबलपुर जैसे स्टेशनों के पुनर्विकास पर 1,950 करोड़ से कार्य किया जा रहा है। संत हिरदाराम नगर सहित 15 अमृत भारत स्टेशन का काम मार्च तक पूरा होने की संभावना है। शेष | पेज 13 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *