लायंस क्लब उज्जैन गोल्ड एवं गोल्ड क्वीन द्वारा रीजन मेहरून के रीजन चेयरपर्सन रवि बंसल की रीजन चेयरपर्सन आधिकारिक आयोजित की गई। डिस्ट्रिक्ट पीआरओ दीपक राजवानी ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब पदाधिकारियों ने अतिथि स्वागत किया। पश्चात क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रिंस कुशवाह व लायंस क्लब गोल्ड क्वीन की अध्यक्ष हंसा राजवानी ने स्वागत भाषण में किए गए कार्यों का ब्यूरो दिया। क्लब सचिव गौतम साहा और क्वीन सचिव अर्चना सोनी ने क्लब द्वारा किए गए सेवा और प्रशासनिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वित्तीय प्रतिवेदन का वाचन क्लब कोषाध्यक्ष डॉ. हिम्मत जनागल ने किया। मुख्य अतिथि बंसल ने वृहद स्तर पर क्लब द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की व क्लब द्वारा सदस्यता बढ़ाने पर संतोष जताया। रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ संजय सक्सेना ने नए सदस्य को शपथ दिलाई। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन ने गोल्ड एवं गोल्ड क्वीन क्लब के सीनियर और क्लब पदाधिकारियों का सम्मान किया तथा क्लब द्वारा जोन चेयरपर्सन विजय पटेल, पूर्व रीजन चेयरपर्सन शैलेष सोनी, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ राजवानी, पूर्व जोन चेयरपर्सन राकेश दीक्षित, पूर्व क्लब अध्यक्ष मनोज पारीक व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में 100 कंबल सेवा गतिविधि के रूप में वितरित किए। क्लब द्वारा पीस पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता अक्षरा मकवाना को स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मान किया। संचालन पूर्व क्लब अध्यक्ष राहुल पंड्या ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक एमजेएफ अवधेश वर्मा ने माना।


