लुधियाना में बधाई मांगने का विवाद:युवक को किडनैप कर प्राइवेट पार्ट काटा; रबीना महंत समेत 9 पर FIR

लुधियाना में किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई के पैसों को लेकर चल रही जंग ने एक खौफनाक रूप ले लिया है। महंतों के डेरे पर खाना बनाने वाले 21 वर्षीय युवक मनप्रीत सिंह का अपहरण कर बड़ी बेरहमी से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रबीना महंत और उसके 9 चेलों के खिलाफ हत्या के प्रयास और साजिश रचने की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। क्या था पूरा मामला पीड़ित मनप्रीत के अनुसार वह महंतों के साथ खानपुर गांव में एक शादी समारोह में बधाई लेने गया था। वहां रबीना महंत के गुट ने इलाका हमारा है कहकर विवाद किया। बात इतनी बढ़ी कि कैंची और चाकुओं से हमला हुआ जिसकी शिकायत थाना डेहलों में दर्ज है। उसी समय आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
मनप्रीत 24 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे नाश्ता बनाकर रोज गार्डन की तरफ सैर के लिए निकला था। नजदीकी अस्पताल के पास आरोपियों ने उसे नशीली दवा सुंघाकर कार में किडनैप कर लिया। दो दिनों तक बंधक बनाकर रखने के बाद 26 जनवरी की रात को आरोपियों ने तेजधार हथियार से मनप्रीत का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंक कर भाग गए। राहगीरों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत के कारण उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विद्यार्थी राव के बयानों के आधार पर BNS की धारा 118(1), 118(2) और 61(2) के तहत FIR दर्ज की है जिसमे रबीना महंत (मुख्य आरोपी),सुहाना,मोना,सिम्मी,कनिका,रहमत,शिव कुमार,दिलावर,हिफाजत,पूजा यहाँ सभी लुधियाना के ही रहने वाले हैं पुलिस ने कहा : आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी थाना डिवीजन नंबर-3 के जांच अधिकारी अमरजीत ने बताया कि पीड़ित के बयान और शुरुआती सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की टीमें आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *