सीकर में आज तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सीकर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि आज बुधवार को यहां पर एक डिग्री की गिरावट होने के बाद न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि आज 28 और कल 29 जनवरी को सीकर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तरी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 30 जनवरी को यहां पर मौसम साफ रहेगा। लेकिन 31 जनवरी और 1 फरवरी को एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती है क्योंकि प्रदेश के मौसम में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। पिछले 14 दिनों से सीकर के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। 10 फरवरी तक सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 10.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया था। आज सीकर में कोहरे का अलर्ट है। रघुनाथगढ़ और सांगरवा इलाके में आज हल्का कोहरा छाया हुआ है। 29 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा, 31 जनवरी से नया वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में सर्दी का ये दौर फिलहाल जारी रहेगा। 2 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब शेखावाटी प्रदेश के अन्य इलाकों में 2 दिन तक मौसम ड्राई रहेगा। अगले 2-3 दिन बाद सीकर इलाके में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इस कारण शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव की संभावना है। इस सप्ताह में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।


