डीएसपीएमयू : एडमिट कार्ड को ले परीक्षा विभाग में तालाबंदी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में मंगलवार को एडमिट कार्ड जारी नहीं होने के विरोध में छात्र आजसू के बैनर तले छात्रों ने परीक्षा विभाग में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्हें अब तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संतोष शुचि बरवार और वित्त पदाधिकारी डॉ. अनीता मेहता ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बात और छात्रहित में निर्णय लिए। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट कहा कि जो छात्र पिछले सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए थे, यदि वे उससे संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज लेकर बुधवार को आएं, परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी। तालाबंदी और प्रदर्शन का नेतृत्व आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने किया। इनके साथ रवि रोशन, नितेश, शिवम, िबट्टू, रवि, मानस, विनायक समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *