पंचकूला के मोरनी में थार खाई में गिरी:एक युवक की मौत, 3 अन्य साथी घायल; घूमने आए थे, संतुलन बिगड़ा

हरियाणा के पंचकूला जिले के खूबसूरत पर्यटन स्थल मोरनी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां पर्यटकों की एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि थार में सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी पहचान पंचकूला के सेक्टर 15 निवासी अभिषेक के तौर पर हुई है। इस हादसे में ललित, आयुष, विवेक घायल हुए हैं।घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। खाई से घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस कार्रवाई में लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *