महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। विमान में सवार अजीत पवार के साथ पायलट और क्रू मेंबर्स समेत कुल 5 लोग थे। हादसा सुबह करीब 8:45 बजे पुणे जिले के बारामती में हुआ, जब उनका प्राइवेट विमान लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया। विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। जिस विमान में यह हादसा हुआ, वह ‘लियरजेट 45’ (Learjet 45) था और इसे VSR वेंचर्स ऑपरेट कर रहा था। 2023 में लियरजेट 45 मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हुआ था 14 सितंबर, 2023 को भी VSR वेंचर्स कंपनी का लीयरजेट 45 चार्टड प्लेन, भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तब इसने विशाखापत्तनम से उड़ान भरी थी। इसमें पायलट, को-पायलटऔर 6 यात्री सवार थे। यह एयरपोर्ट पर टैक्सी-वे के पास फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया था। इसमें आग लग गई। हादसे में सभी को चोटें आईं। को-पायलट की हालत गंभीर थी, जिनका लंबा इलाज चला। 2023 की रिपोर्ट: ऑटोपायलट बंद होने के बाद हुआ था हादसा नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पिछली रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के हादसे के दौरान लैंडिंग से महज 40 सेकंड पहले ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया था। इसके बाद कॉकपिट में ‘स्टॉल वार्निंग’ और ‘ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी’ अलर्ट बजने लगे थे। विमान रनवे से दाईं ओर भटक गया और टैक्सी-वे के पास क्रैश लैंडिंग हुई थी। क्या है ‘लियरजेट 45’ और वीएसआर वेंचर्स? VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्स, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का आज एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में ‘सुपर-लाइट’ बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है। ————– ये खबर भी पढ़ें… अजित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़े 22 PHOTOS-VIDEOS:लैंडिग के दौरान रनवे से फिसला, विमान जलकर खाक; बारामती में बाजार बंद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह 8.45 बजे प्लेन क्रैश में निधन हो गया। विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए। बारामती में लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर आग लगी। विमान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। अजित पवार की मौत के बाद पूरे बारामती में शोक है। शहर बंद का ऐलान किया गया है। करीब-करीब सभी दुकानें बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें…


