भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद के शासकीय कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के संबंध में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की तैयारियों के बारे में चर्चा किया गया। महाविद्यालय में फरवरी माह में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर क्विज, वीडियो मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, साइंस किट मेकिंग, लेक्चर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस स्पर्धा में महासमुंद के सभी शासकीय व शासकीय महाविद्यालयों के विज्ञान संकाय के स्नातक व स्नातकोत्तर के समस्त छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन होने की तिथियों, नियम व शर्तों की सूचना पृथक से सभी महाविद्यालयों में दी जाएंगी। 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक में विज्ञान संकाय के समस्त अधिकारी कर्मचारी स्टाफ व शिक्षक मौजूद थे।


