शिमला में शराब ठेके से 70 हजार रुपए:घटना का वीडियो वायरल, पुलिस खंगाल रही आसपास की सीसीटीवी फुटेज

शिमला के कोटखाई थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। गुम्मा-कोटखाई मार्ग पर स्थित एक शराब ठेके से अज्ञात व्यक्ति ने लगभग 70 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। इस संबंध में कोटखाई थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रताप पनेक, पुत्र आमी चंद, निवासी गांव टारी, डाकघर देवथ, तहसील चौपाल ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने शराब ठेके से नकदी चोरी की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस अब अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *