होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। अपनों के साथ रंगों का त्योहार मनाने के लिए दूर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग अपने घर-गांव आने की तैयारी में जुट गए हैं। इसका दिल्ली-बिहार से बोकारो आने वाली ट्रेनों में भी असर दिख रहा है। कई ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी है। ऐसे में अब लोगों को तत्तकाल टिकट का ही सहारा है। होली से पहले ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग तेजी से बढ़ी है। 2 मार्च से बिहार रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता लगातार कम हो रही है। स्लीपर में 150 और एसी-3 में 28 सीटें उपलब्ध
पटना-रांची जनशताब्दी (12365) में जनरल कोच में 109 और एसी चेयर कार में 40 सीटें बची हैं। पटना-रांची एक्सप्रेस (18623) में स्लीपर में 99 और एसी-3 में केवल 15 सीटें शेष हैं। पाटलिपुत्र-रांची-पटना (18621) में स्लीपर में 150 और एसी-3 में 28 सीटें उपलब्ध हैं। आनंद विहार से रांची आने वाली ट्रेन (22806) में 2 से 5 मार्च तक एसी-3 में आरएसी 45 और वेटिंग लिस्ट 112 तक पहुंच गई है। वनांचल एक्सप्रेस (13404) में स्लीपर की 190 और एसी-3 की 70 सीटें शेष हैं। 3 मार्च से वेटिंग लिस्ट शुरू
हटिया से पटना जाने वाली सुपर ट्रेन में 2 मार्च को स्लीपर कोच में ‘रिग्रेट’ की स्थिति है, जबकि 3 मार्च से वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है। इससे बोकारो से पटना जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हटिया-पटना ट्रेन में बोकारो से स्लीपर में केवल 9 और एसी-3 में 20 सीटें बची हैं। हालांकि, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (रांची से पटना) में अभी कुछ सीटें उपलब्ध हैं, जहां स्लीपर में 190 और एसी में 170 सीटें खाली हैं। पुरी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या (12802) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में स्लीपर कोच रिग्रेट 2 तारीख से 5 तारीख तक, एसी में 14 वेटिंग की स्थिति है। झारखंड एक्सप्रेस में 115 वेटिंग
वहीं, रांची से चलकर दिल्ली जाने वाली झारखंड एक्सप्रेस ( 12818 ) 2 मार्च से 7 मार्च तक 115 वेटिंग है। 80840 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 24 वेटिंग और 22823 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में 77 वेटिंग है। तेजी से भरते टिकटों के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग महंगे निजी साधनों का सहारा लेने को भी मजबूर होंगे, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे को विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि लोग समय पर अपने घर पहुंचकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें।


