राजपुर पुलिस ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब:दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर शराब जब्त

बलरामपुर जिले की राजपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 45 पौआ यानि करीब 11 लीटर अंग्रेजी शराब और एक बाइक जब्त की है। यह कार्रवाई 27 जनवरी को की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक बाइक पर बैग में अंग्रेजी शराब भरकर शंकरगढ़ की ओर अवैध रूप से ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राजपुर ने तत्काल टीम गठित कर बूढ़ा बगीचा के पास घेराबंदी की। आरोपियों के पास नहीं थे वैध दस्तावेज घेराबंदी के दौरान बाइक (क्रमांक CG 30 C 1334) पर सवार शिवप्रसाद (28 वर्ष) और ओमप्रकाश दिवान (30 वर्ष) को रोका गया। दोनों बलरामपुर के ग्राम कमारी के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 45 पौआ अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसमें 35 नग जम्मू स्पेशल व्हिस्की (180 मिलीलीटर, कीमत 120 रुपये प्रति पौआ) और 10 नग पार्टी स्पेशल (180 मिलीलीटर, कीमत 160 रुपये प्रति पौआ) शामिल हैं। जब्त शराब की कुल कीमत 5800 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 18/2026 दर्ज किया गया है। उन्हें 28 जनवरी 2026 को माननीय JMFC न्यायालय राजपुर में पेश किया गया। यह पूरी कार्रवाई निरीक्षक भारद्वाज सिंह के निर्देशन में प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, आरक्षक रूपेश गुप्ता, आरक्षक अजय शुक्ला और सैनिक शैलेंद्र गुप्ता द्वारा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *