देवनारायण जन्मोत्सव पर 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:400 प्रतिभाओं का सम्मान; वक्ता बोले- शिक्षा समाज के विकास की मुख्य धुरी, बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा दिलाए

गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण के 1114वें जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर कलश यात्रा व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सहजनाथ महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई कलश यात्रा लालसोट रोड, गांधी तिराहा व आगरा रोड होते हुए देवनारायण मंदिर गुर्जर छात्रावास परिसर पहुंचकर आमसभा में परिवर्तित हुई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। युवा जयकारे लगाते डांस करते हुए तो महिलाए भजन गाते हुए चल रही थी। इससे शहर की सड़कों पर धर्ममय माहौल देखने को मिला। वक्ताओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जीआर खटाना ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मुख्य धुरी होती है, इसके बिना उन्नति संभव नहीं है। ऐसे में सबको प्रयास करते हुए बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा दिलाए। साथ ही सामाजिक एकता की बात कही। विधायक दीनदयाल बैरवा ने सभी को एकजुटता व भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ने की बात कही। प्रतिभा-भामाशाह सम्मान किया कार्यक्रम में 400 प्रतिभाओं और 50 भामाशाहों का सम्मान किया गया। समारोह में देवधाम जोधपुरिया मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश गुर्जर, महामंत्री सुरेश डोई व कोषाध्यक्ष जगदीश बोकण का भी सम्मान किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता शिवप्रताप हरसाना, फतेह सिंह डोई, गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष माधोसिंह कसाना, देवनारायण मंदिर व छात्रावास समिति अध्यक्ष एडवोकेट सरदार सिंह विधुड़, महामंत्री एडवोकेट हनुमान हर्षाना, कन्हैया लाल छावड़ी, नीलम गुर्जर, करतार माल समेत बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे। डिप्टी एसपी धर्मेंद्र शर्मा व कोतवाली थाना इंचार्ज भगवान सहाय के निर्देशन में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *