कांग्रेस के बारहठ और भाजपा के राजपूत मैदान में:गोगुंदा-सायरा पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 14 को, 17 को उप प्रधान का चुनाव

उदयपुर के गोगुंदा-सायरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 के उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी बालू सिंह राजपूत (पुनावली) और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमसिंह बारहठ ने नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां 14 फरवरी को मतदान होगा। भाजपा के बालू सिंह राजपूत ने जब नामांकन पत्र दाखिल किया तब गोगुंदा के उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील, सायरा के पूर्व उप प्रधान राघवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष करण जोशी, शैतान सिंह, पूनाशंकर जोशी व ललिता जोशी सहित कई लोग मौजूद थे। कांग्रेस के विक्रम सिंह बारहठ ने जब नामांकन दाखिल किया तब पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, देहात जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, चेन सिंह चदाणा, जय सिंह राणावत व पप्पू गरासिया सहित कई लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि वार्ड संख्या 13 के पंचायत समिति सदस्य बरवाड़ा निवासी भारत सिंह बारहठ का एक सड़क हादसे में निधन हो गया था और वार्ड रिक्त हो गया। इसलिए इस वार्ड के उप चुनाव हो रहे है। भारत सिंह बारहठ उप प्रधान भी थे। इस उप चुनाव में कांग्रेस ने स्व. भारत सिंह के छोटे भाई विक्रम सिंह बारहठ को मैदान में उतारा है। अब 6 तक नाम वापस ले सकते
नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 6 फरवरी अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। मतदान 14 फरवरी को तथा मतगणना 15 फरवरी को होगी। उप प्रधान का चुनाव 17 फरवरी को होगा। इनपुट : लखन सालवी, गोगुंदा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *