एम्स भोपाल की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार:गर्लफ्रेंड पर खर्च और मेट्रो सिटी लाइफ स्टाइल का शौक बना अपराध की वजह

एम्स भोपाल परिसर में लिफ्ट के अंदर महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने के मामले में बागसेवनिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गर्लफ्रेंड पर खर्च, महंगी लाइफ स्टाइल और दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पर थाना बागसेवनिया में मामला दर्ज किया गया था। घटना एम्स अस्पताल परिसर के भीतर होने और प्रदेशभर से मरीजों व उनके परिजनों की आवाजाही को देखते हुए मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद थाना प्रभारी अमित सोनी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी और सोशल मीडिया से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना के तुरंत बाद एम्स परिसर और अस्पताल तक पहुंचने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। लिफ्ट के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया और वॉट्सऐप में सर्कुलेट किया गया। लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कटारा हिल्स क्षेत्र के लहारपुर से आरोपी सुनील मीणा (25) को गिरफ्तार किया, जो राजस्थान के बारा जिले का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी गया मंगलसूत्र आरोपी ने मंडीदीप निवासी पुष्पराज सोनी के पास रखा था। पुलिस ने वहां से मंगलसूत्र बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। शौक पूरे करने के लिए दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने मेट्रो सिटी जैसी लाइफस्टाइल, महंगी गाड़ी, मोबाइल और निजी खर्चों के चलते दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने के लिए इस वारदात की योजना बनाई थी। ये खबर भी पढ़ें… गेट खुलते ही महिला का मंगलसूत्र लेकर भागा युवक
भोपाल एम्स जैसे हाई-सिक्योरिटी स्वास्थ्य संस्थान में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रविवार शाम लिफ्ट के अंदर महिला कर्मचारी से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया है। घटना ने एम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *