फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:लूट की बना रहे था योजना, लोहे की रॉड और धारदार हथियार बरामद

फरीदकोट जिले में थाना सिटी पुलिस ने तेजधार हथियारों की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोतराम कॉलोनी के रहने वाले राम सिंह,बलबीर बस्ती के अनमोल सिंह, गांव खारा के विशाल उर्फ बब्बी, गुरलियाकत सिंह और कुलवंत सिंह उर्फ बोबी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लोहे की पाइप, 1 किरच, 1 किरच टाइप कापा और 1 दातर बरामद किया है। इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है, ताकि उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच की जा सके। असमाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर असमाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत थाना सिटी के एएसआई गुरदित्त सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त और चेकिंग के दौरान सादिक चौक फरीदकोट के पास मौजूद थे। लूट की बना रहे थे योजना तभी सूचना मिली कि उक्त आरोपी दाना मंडी फरीदकोट में सुनसान जगह पर बैठकर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को काबू कर लिया और इस संबंध में इनके खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज किया गया है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच करेगी पुलिस इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य सरगना राम सिंह है, जिसके खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत 3 मामले दर्ज हैं। वहीं गिरोह में शामिल अन्य 2 आरोपियों के खिलाफ भी 2 केस दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *