रिटायर्ड कर्मचारी की बैंक में कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत:कटनी SBI में पेंशन लेने पहुंचे थे, ड्रॉक्टर बोले- साइलेंट अटैक से गई जान

कटनी में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पेंशन लेने आए एक रिटायर्ड कर्मचारी की कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गई। 68 वर्षीय दुर्गा प्रसाद बर्मन कलेक्टर कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे और बुधवार को अपनी मासिक पेंशन लेने बैंक पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रसाद बर्मन ने बैंक पहुंचकर पेंशन से संबंधित फॉर्म भरा और काउंटर पर जमा किया। इसके बाद वह बैंक परिसर में रखी एक कुर्सी पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों ने उन्हें हिलाया-डुलाया, तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। उन्हें उठाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर बैंक में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दुर्गा प्रसाद बर्मन को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि मृतक दुर्गा बर्मन की उम्र अधिक थी और वे शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, उनकी मृत्यु साइलेंट अटैक की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।” पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *