कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर मारा गया 8 लाख का इनामी नक्सली:डिवीजन मिलिट्री कंपनी का सदस्य था, SLR हथियार बरामद; 34 दिन में 34 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया है। जिसकी पहचान जतिन मंडावी के रूप में हुई है। ये नक्सलियों के बस्तर डिवीजन मिलिट्री कंपनी नंबर 5 का सदस्य था। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से इसपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कांकेर और नारायणपुर जिले के सरहदी इलाके में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। वहीं 2 फरवरी की दोपहर 12:30 बजे से जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी शुरू हुई। शाम तक जवानों ने एक माओवादी का शव और एक SLR हथियार मौके से बरामद कर लिया था। इसके बाद जवानों की एक टीम अगले दिन सुबह तक मारे गए माओवादी के शव को लेकर जिला मुख्यालय पहुंच गई थी। वहीं मृत नक्सली की पहचान जतिन मंडावी के रूप में की गई। यह पिछले कई सालों से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहा था। कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस नक्सली की और फाइलें खंगाल रही है। 34 दिन में 34 नक्सली ढेर बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, नक्सलियों के खिलाफ पुलिस फोर्स को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। साल 2024 में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता मिली। वहीं 2025 के 34 दिन में 34 नक्सलियों को ढेर किया गया है। नक्सल संगठन पर यह फोर्स का यह बड़ा प्रहार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *