डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांध मरीजो का इलाज किया:बाड़मेर के सेड़वा सीएचसी के चिकित्सक के साथ SDM गलत व्यवहार के विरोध में

जिले में सेवारत चिकित्सकों ने दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध किया। राज्यभर के सेवारत चिकित्सकों के साथ कोटा में भी अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने विरोध जताया। बाड़मेर के सेड़वा सीएचसी के चिकित्सक के साथ में वहां के SDM द्वारा अपमान जनक एवं अपशब्दों का प्रयोग किया। इसी अपमान जनक घटना का विरोध करते हुए 2 घंटे काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया। प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गा शंकर सैनी ने बताया कि आज 2 घंटे काली पट्टी बांधकर विरोध किया। आज देवनारायण जयंती की छुट्टी होने के कारण अस्पताल की ओटीपी 2 घंटे की रही। इस दौरान 2 घंटे कार्य बहिष्कार ना करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए मरीजों का भी इलाज किया ताकि ज्यादा दिक्कत ना हो। आज शाम को चिकित्सके जिला स्तर के संघ के पदाधिकारी, जिलाधिकारी की मीटिंग होगी। राज्य स्तर का निर्णय लिया जाएगा। यदि कार्यवाही एसडीएम पर नहीं की जाती तो राजस्थान के चिकित्सक बड़ा कदम उठाने नई रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इस घटना को ले कर राजस्थान के सभी चिकित्सक में भारी रोष है। जिसमें मेडिकल कॉलेज , ई एस आई डिस्पेंसरी, जिला अस्पताल कुन्हाड़ी,रामपुरा, ग्रामीण अंचल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने 2 घंटे काली पट्टी बांध कर मरीजो का इलाज किया। डॉ राजेश सामर ने बताया कि बाड़मेर के सेड़वा सीएचसी के चिकित्सक के साथ में वहां के SDM द्वारा अपमान जनक एवं अपशब्दों का प्रयोग किया। इसी अपमान जनक घटना के विरोध में आज दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर ग्रामीण क्षेत्रों में के स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो इलाज किया। वही SDM पर निलंबन अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *