धनबाद के बाघमारा स्थित चिटाही धाम में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। दामोदर नदी से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियां, हाथी-घोड़े और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस 9 दिवसीय समारोह में 6 फरवरी को श्री श्री रविशंकर का प्रवचन और भजन गायिका स्वाति मिश्रा का भगवती जागरण होगा। तो वहीं 8 फरवरी को प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए 9 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। पैदल 17 किलोमीटर दूर चिटाही स्थित रामराज मंदिर पहुंचे तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी तट से कलश यात्रा शुरू हुई। जिले के 51 हजार श्रद्धालु कलश लेकर तेलमच्चो घाट पहुंचे। वहां से कलश में जल भरकर पैदल 17 किलोमीटर दूर चिटाही स्थित रामराज मंदिर पहुंचे। इस दौरान 20 हजार से अधिक भक्त ध्वज लेकर कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। चिटाही में विद्वान पंडितों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे। यज्ञ में मुख्य यजमान धनबाद सांसद ढुलू महतो और उनकी पत्नी सावित्री देवी और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और उनकी पत्नी डोली देवी शामिल हुई। चिटाही स्थित रामराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर सहित पूरा चिटाही धाम सज धजकर तैयार है। मंदिर के आसपास यज्ञ मंडप बनकर तैयार हो चुका है। सार्जन बैंड और झारखंडी ढाक रहा मुख्य आकर्षण
कलश शोभा यात्रा के दौरान केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बंगाल आदि प्रदेशों के कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। ऊंट, हाथी, घोड़े, रथ आदि यात्रा में शामिल हुए। झारखंड का सार्जन बैंड, ढाक पार्टी, आदिवासी नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। 9 दिनों में होंगे 58 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम ——————————————————— ये भी खबर पढ़िए चिटाही धाम रामराज मंदिर आएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह:मंदिर के वार्षिकोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ का आयोजन; श्रीश्री रविशंकर भी करेंगे शिरकत धनबाद स्थित बाघमारा के चिटाही धाम रामराज मंदिर में अबकी बार वार्षिक महोत्सव काफी खास रहने वाला है। आध्यात्म से लेकर गीत-संगीत से जुड़े चर्चित शख्सियत सालाना वार्षिक महोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ के आकर्षण का केंद्र होंगे। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, प्रसिद्ध कवि सह वक्ता कुमार विश्वास, भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, भजन गायिका स्वाति मिश्रा समेत साध्वी सरस्वती रामराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव में शिरकत करने आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…


