कोरबा| जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद पूर्व पार्षद बसंत चंद्रा को कुसमुंडा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पहले सनिश कुमार थे। उनकी पत्नी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 66 भैरोताल से पार्षद पद का निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस से बगावत करने पर सनिश को हटाकर चंद्रा को नई जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस कार्यालय में चंद्रा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल मौजूद थे।


