शहडोल-बांधवगढ़ मार्ग पर रात 2:30 बजे पथराव से दहशत:चलती कार पर हमला; ड्राइवर के सिर-कान पर चोट; पर्यटक मार्ग पर पहली बार ऐसी घटना

शहडोल से बांधवगढ़ जाने वाले मुख्य पर्यटक मार्ग पर रात में हुई पत्थरबाजी की घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना में एक निजी वाहन का चालक घायल हुआ और गाड़ी का कांच टूट गया। रात करीब 2:30 बजे चौरी बेरियर के पास ग्राम बरदडार के समीप अज्ञात लोगों ने सतना से शहडोल लौट रही कार पर पथराव किया। हमले में ड्राइवर भइयालाल बैगा के सिर और कान पर गंभीर चोटें आईं। घायल चालक किसी तरह वहां से निकलकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटनास्थल उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र की घुनघुटी चौकी की सीमा में स्थित है। कार में ग्राम ऐंताझर के अनूप सिंह परिहार के परिवार के सदस्य सवार थे। पीड़ित पक्ष ने आईजी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संदिग्धों से पूछताछ जारी घुनघुटी पुलिस चौकी के प्रभारी शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *