रायगढ़ में जनरल स्टोर का ताला तोड़ने पहुंचे चोर VIDEO:CCTV कैमरे में कैद हुई चोरों की तस्वीर, इसी दुकान में दूसरी बार ताला तोड़ने की कोशिश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार रात एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई, लेकिन शटर के सेंट्रल लॉक को नहीं तोड़ सके। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सिंधी काॅलोनी पक्की खोली निवासी गोल्डी हिंदुजा की पहाड़ मंदिर रोड पर जनरल स्टोर की दुकान है। जहां रविवार की रात वो दुकान बंदकर घर चले गए। मंगलवार सुबह फिर दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान के शटर में ताला टूटा मिला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद उसके बाद शटर का सेंट्रल लॉक नहीं खुलने से दुकान में चोरी तो नहीं हो सकी, लेकिन ताला तोड़ने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो चोर नजर आ रहे हैं। इसके बाद गोल्डी हिंदुजा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। दूसरी बार चोरी की कोशिश जनरल स्टोर के संचालक गोल्डी हिंदुजा ने बताया कि, इस दुकान में दूसरी बार चोरी की कोशिश की गई है। इससे पहले 19 जनवरी को भी चोरी की कोशिश की गई थी। तब भी सेंट्रल लॉक नहीं खोल सके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *