श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 20 लोग घायल, 4 गंभीर:विजयपुर के छिमछिमा हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे

विजयपुर के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप विजयपुर-मोहना हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में कुल 20 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तत्काल विजयपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों की जांच में चार लोगों की स्थिति गंभीर पाई गई, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायलों में 50 वर्षीय ऊषा, 36 वर्षीय पूनम, 11 वर्षीय विकास और 60 वर्षीय लेखा शामिल हैं। शेष 16 घायलों का इलाज विजयपुर अस्पताल में जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *