रानीवाड़ा के वन क्षेत्र में अवैध तरीके से खनन कर परिवहन करते समय मंगलवार को वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बांडू पत्थरों से भरे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोहर खां ने बताया कि डीएफओ जयदेवसिंह चारण के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। रानीवाड़ा के वन क्षेत्र में लम्बे समय से पहाड़ियों में अवैध तरीके से खनन करे की शइ कर पत्थरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर परिवहन किया जा रहा है। इसकी शिकायत पर उपवन संरक्षक जयदेव सिंह ने निरीक्षण कर कार्रवाई के आदेश पर रानीवाड़ा वन विभाग की टीम ने वनपाल नाका दांतवांडा व रानीवाड़ा में नाकाबंदी कर तीन ट्रैक्टरों को रुकवाया और जांच की। इस दौरान चालक के पास रवानगी सहित खनन के कोई दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर टीम ने तीनों ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। इस दौरान तीनों चालकों भी दस्तयाब किया है।


