रायपुर में दुकान के सामने बाइक चोरी की वारदात हुई है। दुकानदार गाड़ी को लॉक करके भीतर गया था। इस दौरान चोर ने लॉक तोड़कर गाड़ी पार कर दी। इस मामले में गुढ़ियारी पुलिस को शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी की खोजबीन करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के पास से गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। प्रदीप साहू ने गुढियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जिसमें उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को अपने घर से दुकान गुढ़ियारी पड़ाव गया था। मोटर सायकल को चंद्रा कॉम्प्लेक्स के सामने खडी कर लॉक कर अपने दुकान के अंदर चला गया। दोपहर करीबन 3 बजे देखा तो उसकी बाइक खड़ी किये गये स्थान पर नहीं थी। चोरी हो गईं थी। इस मामले में गुढ़ियारी पुलिस को शिकायत मिलते ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की गई। पूछताछ के आधार पर इस मामले में आरोपी शिवा बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया गया।


