पुलिस ने 15 महीने से फरार आरोपी को पकड़ा:कोर्ट में राजीनामे के लिए धमकाने का आरोप, कोटा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए

बूंदी पुलिस ने 15 माह से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी योगेन्द्र सिंह उर्फ दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर पीड़ित को कोर्ट में राजीनामा करने के लिए धमकाने का आरोप है। आरोपी को कोटा सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बूंदी लाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि कोतवाली थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ बूंदी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान योगेन्द्र सिंह उर्फ दीपक सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्ट्या अपराध प्रमाणित पाया गया। वह पिछले 15 माह से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोटा शहर के कई थानों में भी मामले दर्ज हैं। योगेन्द्र सिंह कोटा सेंट्रल जेल में किसी अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेन्द्र सिंह उर्फ दीपक सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह नाथावत, निवासी एक मीनार मस्जिद के पीछे, छावनी, कोटा शहर के रूप में हुई है। पुलिस टीम में थानाधिकारी रमेशचंद आर्य, हेमराज, बाबूलाल और कॉन्स्टेबल महेंद्र शर्मा शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *