ब्यावर| लॉयन्स क्लब ब्यावर सिटी की ओर से निशुल्क दन्त रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गावास मे प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित नाहर द्वारा निशुल्क जांच की गई। स्कूली विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर के पश्चात लॉयन्स क्लब ब्यावर सिटी के अध्यक्ष एमजेएफ नरेन्द्र सिंह मेड़तवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नंदलाल भंडारी, क्लब के सदस्य द्वारा डॉ. रमाशंकर पचौरी, अनिल सिखवाल, डॉ. मोहित नाहर, सरपंच हरि सिंह रावत, नर्सिंग ऑफिसर हुकम सिंह, रविन्द्र सिंह चौहान, देवेंद्र कुमार पंवार , रोबिन सिंह चौहान, अनम, लाड़ कंवर, हिमांशु शर्मा का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य गरिमा रावत, मुकेश कुमार गुर्जर, अनिल वैष्णव सहित स्टाफ उपस्थित रहा।


