टोंक| तेलियान तालब की सुरक्षा जाली असामाजिक तत्व तोड़कर ले गए। तालाब के किनारे नगर परिषद ने सौंदर्यीकरण के दौरान सुरक्षा जाली लगाई थी। इसका उद्देश्य सौंदर्यीकरण के साथ ही यहां से निकलने वाले राहगीर, पशु आदि के तालाब में गिरने से बचाना था। मगर असामाजिक तत्व कुछ जाली तोड़कर ले गए। इससे रात के समय तालाब में देखने के दौरान किसी भी राहगीर के गिरने का डर बना हुआ है। – राजू, टोंक


