पलारी| नगर पंचायत पलारी में प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय श्रीमद् रामचरित मानस एवं व्याख्यान माला महाकुंभ रखा गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर मोहन मंडावी ने अपने द्वारा 54 हजार श्रीरामचरित मानस ग्रंथ वितरण के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए 7 रामचरित मानस ग्रंथ भेंट किए। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। रात्रिकालीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी धरती के सिंगार का आयोजन किया गया। इस दौरान राकेश यादव, जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, जिला पंचायत सदस्य तेजराम साहू, पूर्व दूरसंचार विभाग भारत सरकार सदस्य अजेंद्र साहू, पंडित अजय चतुर्वेदी, जागेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।


