दुर्गा इलेवन को सात रन से हराकर बीसीसीए जूनियर बना चैंपियन, हर्ष

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप (टी-20) आरबी गिरि ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। सेक्टर-3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मैच में बोकारो एकेडमी जूनियर की टीम ने दुर्गा इलेवन की टीम को सात रनों से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो एकेडमी जूनियर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 130 रन बनाया। इसमें अतुल सिंह ने नाबाद 32, राधेश्याम पांडे ने 21 व कुंदन सिंह राजपूत ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में दुर्गा इलेवन की ओर से शहंशाह खान, अंशु सिंह, रवि व रवि यादव को एक-एक सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी दुर्गा इलेवन की टीम 19.2 ओवर में 123 रनों पर सिमट गई। इसमें अभिषेक कुमार ने 29, रवि यादव ने 27 व अंशु सिंह ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में अतुल सिंह ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि वीरेंद्र एवं अभिषेक को दो-दो सफलता मिली। मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए बोकारो एकेडमी जूनियर के अतुल सिंह सुरवार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। विजेता टीम को शानवी कैरियर के उमेश गिरि ने विजेता ट्राफी व 21,000 नकद सौंपा। जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी व 15,000 रुपए नकद अवार्ड राजा ऑयल मिल की ओर से बीडीसीए के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने सौंपा। मौके पर बोकारो क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश पाठक, संयुक्त सचिव अनिल कुमार, दिलीप सिंह, कुंदन सिंह, राजेश कुमार आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *