कल से 14 फरवरी तक चलेगा कुष्ठ जागरुकता पखवाड़ा : सिविल सर्जन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सदर अस्पताल, बोकारो में बुधवार को जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय की ओर से एएनएम का कुष्ठ कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोकारो जिले के कुष्ठ रोग के नियंत्रण, रोगियों की पहचान, निदान और प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉक्टर सुधा सिंह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. एनपी सिंह व राज्य समन्वयक काशीनाथ चक्रवर्ती, जिला कुष्ठ सलाहकार डॉ. मोहम्मद सज्जाद आलम मौजूद थे। प्रशिक्षण में सिविल सर्जन ने बताया गया कि 30 जनवरी से 14 फरवरी तक जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा और 09 मार्च से घर-घर कुष्ठ रोग खोज अभियान का द्वितीय चक्र चलाया जाएगा। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में सघन रूप से जनसंपर्क अभियान चलाकर छिपे हुए कुष्ठ रोगी को खोज कर उनका पूर्ण उपचार करना निश्चित करेंगे। काशीनाथ चक्रवर्ती ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सरकार द्वारा कुष्ठ रोगियों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं व अन्य लाभ लेने के संबंध में विस्तार से बताया व कुष्ठ रोग के पहचान और उससे होने वाले विकलांगता पर प्रकाश डाला। मौके पर सभी प्रखंडों के एएनएम जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के मणि शंकर कुमार, अजय कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *