अंबिकापुर | यूरोकिड्स प्री-स्कूल अंबिकापुर ने छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक नामांकन प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के लिए विद्यालय को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन 20 जनवरी को मुंबई के एक होटल में किया गया, जहां देशभर से जुड़े यूरोकिड्स संस्थानों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान यूरोकिड्स के सीईओ ने यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसे यूरोकिड्स प्री-स्कूल अंबिकापुर की ओर से प्रबंधन टीम के सदस्य नीतीश दीक्षित ने ग्रहण किया। यह सम्मान विद्यालय के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और अभिभावकों के भरोसे का प्रमाण माना जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, स्टाफ व अभिभावकों को देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों और सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। प्रबंधन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षित वातावरण और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति के कारण अभिभावकों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।


