सोनहत | कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भैंसवार, बदरा, रजौली सहित विभिन्न ग्रामों में मनरेगा बचाव के तहत पंपलेट बांटकर लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा को भाजपा सरकार बंद कर रही है। इससे लोगों को रोजगार नहीं मिल पाएगी।


