सवाई माधोपुर| जिला प्रशासन द्वारा रबी फसलों के फसल कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट) को पारदर्शी एवं सटीक बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप निदेशक सांख्यिकी डॉ. डिम्पल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में सवाई माधोपुर जिले के पटवारी एवं लेखपालों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गेहूं, चना एवं सरसों की फसलों के लिए न्यायसंगत पद्धति से फसल कटाई प्रयोग एवं हल्कावार प्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उप निदेशक सांख्यिकी डॉ. डिम्पल गुर्जर ने फसल कटाई प्रयोग अत्यंत सावधानीपूर्वक, निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए जाएं।


