ब्यावर। वार्ड नंबर 42 में गणेशपुरा रोड स्थित अनमोल नगर सत्यम एकेडमी स्कूल वाली गली में नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं हो रहा है। ना ही समय पर नालियों की सफाई होती है और फेसिलिटी क्षेत्र में कचरा उठता है। इस वजह से क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी होती है। परिषद को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू करानी चाहिए। -नमन बोयत, क्षेत्रवासी


