सवाईमाधोपुर| रीको शूटिंग वॉलीबॉल क्लब खेरदा सवाई माधोपुर के तत्वाधान में स्थानीय रीको ग्राउंड मैदान पर 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन दशरथ मीणा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष रामभजन मीणा, राम लखन जाट उपस्थित रहे। अध्यक्षता बिरमाराम चौधरी ने की। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। रीको शूटिंग वॉलीबॉल एक दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संजय क्लब कोटा ने बहरावंडा खुर्द सवाई माधोपुर को हराकर जीता। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 5100 रुपए नगद एवं स्मृति चिन्ह तथा उपविजेता को₹3100 रुपए नगद एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


