अनियाला के ग्रामीणों ने स्कूल में विकास के लिए 10 लाख रुपए की सहयोग राशि दी

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित होकर सवाई माधोपुर जिले की ग्राम अनियाला (मलारना डूंगर) के ग्रामवासियों ने सरकारी विद्यालय के भौतिक विकास के लिए 10 लाख रुपए की सहयोग राशि एकत्रित की है। उक्त सहयोग राशि का चैक विद्यालय के संस्था प्रधान कल्लाराम मीना एवं ग्रामवासियों द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा करने के लिए जिला कलेक्टर काना राम को सीडीईओ मीना लसाडिया एवं एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थित में सुपुर्द किया है। जिला कलेक्टर ने ग्रामवासियों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया एवं इसे अन्य ग्रामों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना की विशेषता यह है कि जनसहयोग से प्राप्त राशि के अनुपात में राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाता है, जिससे विद्यालयों के विकास को और अधिक गति मिलती है। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा दिए गए 10 लाख रुपए के सहयोग से विद्यालय को राज्य सरकार की ओर से लगभग 15 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार विद्यालय के भौतिक विकास के लिए कुल 25 लाख रुपए की राशि उपलब्ध हो सकेगी। इस राशि से विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने के लिए तीन नवीन कक्षा कक्षों का निर्माण सहित अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्य कराए जाएंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *