चौथ का बरवाड़ा | गणतंत्र दिवस के अवसर पर खण्डार के ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगामी पंचायती राज निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और अच्छी जीत हासिल करने का संकल्प लिया। इस दौरान रामकिशन पीटीआई, एडवोकेट अजय मीणा, जमीन खान, रघुवीर गुर्जर,राजू शास्त्री,अहमद जी सदर,रफीक मोलना शिवचंद सियोलिया देवनारायण गुर्जर, ईद गुरुजी,रज्जाक सदर,लक्ष्मी गुर्जर,हेमराज, रामकिशन वर्मा,आशिफ लाहौरी, मजीद देशवासी, देवनारायन वर्मा, अमाम तेली,रामकिशन वर्मा ,गजानंदवर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


