अमृतसर | श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव मानने को लेकर श्री गुरु रविदास महासभा की बैठक की गई। यह बैठक कटड़ा शेर सिंह नई गली में श्री गुरु रविदास महासभा के प्रधान कमल किशोर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर 31 जनवरी को बाद दोपहर नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस नगर कीर्तन में डॉ. राम चावला, राकेश गिल, गौरव गिल, संजीव टांगरी, केशव कोहली, विशाल गिल विशेष रूप से शामिल होंगे। इस मौके पर चौधरी संजीव कुमार, विजय कुमार, देव कुमार, विनोद, कुलदीप मौर्य, योगेश छोटू, गीतांशु व सदस्य मौजूद रहे।


