सिख सेवक सोसायटी इंटरनेशनल ने कैंसर पीड़ित को दिया वित्तीय सहयोग

भास्कर न्यूज | जालंधर सिखी के मूल सिद्धांतों में से एक है सेवा और मानवता की सहायता। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सिख सेवक सोसायटी इंटरनेशनल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम की है। सोसायटी ने गले के कैंसर से जूझ रहे 45 वर्षीय मेहनतकश जतिंदर सिंह के इलाज के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया है। जतिंदर सिंह पिछले कई महीनों से चौथी और अंतिम स्टेज के गले के कैंसर से लड़ रहे हैं। इलाज महंगा होने के कारण परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हो गया था। जतिंदर परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। परिवार किराये के मकान में रहता है। इस स्थिति में परिवार का संपर्क सिख सेवक सोसायटी इंटरनेशनल से हुआ। सोसायटी के मुख्य सेवादार जत्थेदार परमिंदर पाल सिंह खालसा ने मदद का भरोसा दिलाया। सोसायटी के स्वयंसेवकों ने मरीज की स्थिति, इलाज की प्रक्रिया और परिवार की जरूरतों का जायजा लिया और वित्तीय सहायता प्रदान की। जतिंदर सिंह का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस अवसर पर सोसायटी के मुख्य सेवादार परमिंदर पाल सिंह खालसा ने कहा कि सिखी हमें सिखाती है कि दूसरों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। यहां आर्टिस्ट साहिब सिंह, गुरप्रीत सिंह राजू और अन्य भी इस सेवा कार्य में शामिल थे। सोसायटी ने अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था उस के इलाज में और सहायता करना चाहता है तो वह सिख सेवक सोसायटी इंटरनेशनल से संपर्क कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *