राष्ट्रीय कवि संगम का प्रान्तीय सम्मेलन व काव्य संगोष्ठी कल

राष्ट्रीय कवि संगम का प्रान्तीय सम्मेलन, काव्य संगोष्ठी एवं काव्यकृति “आत्मा की झंकार” का विमोचन कार्यक्रम दिनांक 30 जनवरी को होटल अमर विलास, कुम्हेर रोड, भरतपुर में दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी होंगे। समारोह रावराजा काका रघुराज सिंह के सानिध्य में तथा पूर्व सांसद पं. रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश वशिष्ठ (जयपुर) एवं किशोर पारिक प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मोहकम सिंह होंगे। जिलाध्यक्ष श्याम सिंह जघीना ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. मोहकम सिंह सहजी की काव्यकृति आत्मा की झंकार का विमोचन होगा। देशभर से 22 अतिथि कवि एवं लगभग 40 कवि काव्यपाठ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *