शादी में गया था परिवार, लाखों रुपए के जेवरात चोरी:ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर; शोर मचाने पर भागे, जांच में जुटी पुलिस

दौसा जिले के सैथल थाना क्षेत्र के खुरी गांव में बीती रात लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। घटनाक्रम रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है, जहां खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के वक्त परिवार के लोग शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों का पता चलने पर शोर मचाया तो भाग छूटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो वहां मकान की खिड़की का ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने अलमारी से जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली। पीड़ित नरपत सिंह शादी से लौटकर घर पहुंचा तो चोर घर से निकलकर खेतों की तरफ भाग छूटे। जिनका पीछा करने पर उसकी तरफ पत्थर फेंकते हुए फरार हो गए। पीड़ित में 25 लाख रुपए के जेवरात चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया- 2 से ज्यादा बदमाशों ने लोहे का ग्रिल काटकर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों का पता लगाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। खेतों में सर्च कर साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *