लुधियाना| पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सचिव राहुल पुहाल को पंजाब यूथ कांग्रेस की अनुशासनी कमेटी का मेंबर नियुक्त किया गया। इस संबंधी पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज रिशेंद्रा सिंह तथा प्रधान पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान रोहित महिंद्रा ने पत्र जारी किया। नव नियुक्त राहुल पुहाल ने समूची कांग्रेस हाई कमांड का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे तनदेही से निभाएंगे।


