भास्कर न्यूज|लुधियाना शिव शक्ति मंदिर जंजघर गली-25 कोट मंगल सिंह में हो रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। श्री किशोरी कृपा धाम वृंदावन के ब्रह्मृषि महंत श्री नाथ जी महाराज ने माँ-बाप के महत्व पर विशेष ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने हमें मां-बाप के रूप में एक अमूल्य उपहार दिया है, जिसे हमें हर हाल में सम्मान देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन के हर चरण में माँ-बाप ने हमें संभाला और यदि हम शादी के बाद भी उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं, तो हमें परमात्मा के घर जाकर इसका जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भगवान ने हमें रिश्तों के साथ धरती पर भेजा है और हमें उन रिश्तों की कदर करनी चाहिए। इस अवसर पर हरबंश लाल मल्होत्रा, प्रदीप दीपू, सजीव शर्मा, परविंदर कुमार, अनिल कुमार, हैप्पी, अश्वनी सूद, पवन चोपड़ा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


