गैंगस्टर सागर न्यूटन की मौत, परिजन बोले-पुलिस ने साजिश के तहत की हत्या, कोर्ट में दायर करेंगे अपील

जेल में बंद गैंगस्टर सागर न्यूटन की बीमारी के चलते मंगलवार सुबह 7 बजे पीजीआई में मौत हो गए। गैंगस्टर को संगरूर जेल में बंद किया गया था, जहां उसकी सेहत खराब होने लगी। इसके चलते 2 फरवरी को गैंगस्टर को राजिंदरा अस्पताल पटियाला में एडमिट किया गया था। उसके बाद जब सेहत को कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह 7 बजे मौत हुई है। इस मामले में गैंगस्टर के वकील साहिल शर्मा के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि सागर की मौत शुगर बढ़ने और किडनी फेल होने की वजह से हुई है। आरोप : 21 जनवरी को सागर की सेहत बिलकुल सही थी सागर के परिजनों ने उसकी मौत को पुलिस की एक साजिश बताया है। परिजनों का आरोप है कि जेल में बंद रहते हुए ही कुछ समय पहले सागर पर कडीच से हमला किया गया था। इसके साथ वकील का कहना है कि 21 जनवरी को वह खुद सागर से मिले थे। उस समय सागर की सेहत बिलकुल सही थी। आखिर सिर्फ 10 दिनों के भीतर सागर के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसकी सेहत इतनी खराब हो गई। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए है कि साजिश के तहत गैंगस्टर की हत्या की गई है। इसके लिए वह सागर की मौत के मामले में जांच करवाने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे। बता दें कि पुलिस ने किसी केस में गैंगस्टर की प|ी को गिरफ्तार किया था। इस पर सोशल मीडिया पर न्यूटन ने कहा था कि अगर पुलिस उसकी प|ी को छोड़ दे, तो वह सरेंडर कर देगा, नहीं तो वह गैंगस्टर बनकर अपनी ताकत दिखाएगा। उसने दो बार लाइव होकर सीपी को चुनौती दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *