भास्कर न्यूज | जालंधर इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लोहियां खास (आईटीआई लोहियां खास) की ओर से सेशन 2024-25 के लिए ट्रेड प्लंबर और मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन के लिए अस्थायी गेस्ट फैकल्टी प्रशिक्षक के एक-एक पद की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रिंसिपल जसमिंदर सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों को 15000 रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। योग्यता एवं अनुभव की जानकारी https://dgt.gov.in/c ts_details पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र आईटीआई लोहियां खास में 13 फरवरी 2025 तक डाक, दस्ती या ई-मेल itilohian0gmail.com पर जमा करा सकते हैं। सीआईटीएस योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में इंटरव्यू 17 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे सरकारी आईटीआई लोहियां खास में होंगे। उम्मीदवारों अपने शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के मूल सर्टिफिकेट और वेरिफाइड कॉपी साथ ले कर आएं। अधिक जानकारी के लिए 94174-10589 पर संपर्क कर सकते हैं।


